ऑनलाइन फ्रॉड और डेटा चोरी से कैसे बचें? भोपाल साइबर सेल ने ‘सेफ क्लिक 2.0’ में दिए ये जरूरी टिप्स।

क्या आपका स्मार्टफोन वाकई सुरक्षित है, या आप अनजाने में साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते की चाबी सौंप चुके हैं?

डिजिटल युग में हमारी एक छोटी सी लापरवाही जीवनभर की कमाई पर भारी पड़ सकती है। इसी गंभीर खतरे को देखते हुए! जनरल पोस्ट ऑफिस भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के मद्देनज़र  शुक्रवार को भोपाल जीपीओ में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह अभियान प्रदेश भर में साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला साइबर सेल भोपाल से एसआई अंकित नायक अपने मातहत समेत भोपाल जीपीओ पहुंचे। साइबर सेल विभाग से सूरज परा ने उपस्थित कर्मचारियों को साइबर संबंधी अपराधों से रूबरू करवाया। साथ ही अपराधों के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डाक विभाग कर्मचारियों से निम्नलिखित गुज़ारिशें की ।

(1) संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने।

(2) ओटीपी और बैंक खाता संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

(3) साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाएं।

(4) साइबर अपराधों से सावधान एवं सतर्क रहें।

 सावधान! कहीं आपके मोबाइल से डेटा चोरी तो नहीं हो रहा?

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की समझाईश दी है।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल SI अंकित नायक ने बताया कि  ‘M-Kavach‘ ऐप के ज़रिए हम फोन में मौजूद ‘High Risk’ ऐप्स की पहचान कर उन्हें हटा सकते हैं। इसके साथ ही भारत सरकार के  ‘संचार साथी’ पोर्टल को सुरक्षा की दृष्टि से एक बेहतरीन जरिया बताया।

मोबाइल डेटा चोरी रोकने के लिए भारत सरकार का 'M-Kavach' ऐप।
मोबाइल डेटा चोरी रोकने के लिए भारत सरकार का ‘M-Kavach’ ऐप।

कार्यक्रम में सीनियर पोस्टमास्टर बलबीर प्रसाद शुक्ला समेत भोपाल जीपीओ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री एम.के. शर्मा द्वारा किया गया। अंततः सभी कर्मचारियों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

भीतरी कुरूक्षेत्र

द ईगल मीडिया: अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

Categories: ,

Leave a Reply

  1.  अवतार
    अनाम

    Best news website for sure🫶

Discover more from The Eagle Media

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading