भीतरी कुरूक्षेत्र

सच्चा मनुष्य वो नहीं जिसने कभी गलत न किया हो। बल्कि वो है जो अपनी गलती स्वीकारना जानता हो। जो गलत करने पर पश्चाताप करना जनता हो। आज ईगल मीडिया काव्य शैली में हम पढ़ेंगे कैसे महाभारत के भीषण नरसंहार के बाद, जब युधिष्ठिर (धर्मराज) आत्मग्लानि, शोक और वैराग्य से भर जाते है। तब उन्हें सांत्वना और जीवन का गूढ़ सत्य का आभास होता है। प्रस्तुत पंक्तियाँ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ द्वारा रचित कालजयी महाकाव्य ‘कुरुक्षेत्र’ से उद्धृत हैं। भीतरी कुरुक्षेत्र के अंदर हम चर्चा करेंगे उस महायुद्ध के बारे में जो बाहरी जग जीतने के बाद हमारे भीतर समाता है।

रामधारी सिंह 'दिनकर'
रामधारी सिंह ‘दिनकर’
रामधारी सिंह ‘दिनकर’ द्वारा रचित कालजयी महाकाव्य ‘कुरुक्षेत्र’

सच है, मनुज बड़ा पापी है
नर का वध करता है
पर, भूलो मत, मानव के हित
मानव ही मरता है ।

लोभ, द्रोह, प्रतिशोध, वैर
नरता के विघ्न अमित हैं
तप, बलिदान, त्याग के संबल
भी न किन्तु, परिमित हैं ।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' द्वारा रचित कालजयी महाकाव्य 'कुरुक्षेत्र'
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ द्वारा रचित कालजयी महाकाव्य ‘कुरुक्षेत्र’

प्रेरित करो इतर प्राणी को
निज चरित्र के बल से
भरो पुण्य की किरण प्रजा में
अपने तप निर्मल से ।

मत सोचो दिन-रात पाप में
मनुज निरत होता है
हाय, पाप के बाद वही तो
पछताता रोता है।

यह क्रंदन, यह अश्रु मनुज की
आशा बहुत बड़ी है
बतलाता है यह, मनुष्यता
अब तक नहीं मरी है ।

सत्य नहीं पातक की ज्वाला
में मनुष्य का जलना
सच है बल समेट कर उसका
फिर आगे को चलना ।

नहीं एक अवलंब जगत का
आभा पुण्य व्रती की
तिमिर-व्यूह में फंसी किरण भी
आशा है धरती की ।

जीवन का मूल्य
जीवन का मूल्य

फूलों पर आँसू के मोती
और अश्रु में आशा
मिट्टी के जीवन की छोटी
नपी-तुली परिभाषा ।

आशा के प्रदीप को
जलाए चलो धर्मराज,
एक दिन होगी मुक्त
भूमिरण-भीति से ।

भावना मनुष्य की न
राग में रहेगी लिप्त,
सेवित रहेगा नहीं
जीवन अनीति से ।

हार से मनुष्य की
न महिमा घटेगी और,
तेज न बढ़ेगा किसी
मानव की जीत से ।

स्नेह-बलिदान होंगे
माप नरता के एक,
धरती मनुष्य की
बनेगी स्वर्ग प्रीति से ।

Categories:

Leave a Reply

  1. […] क्या 1975 का वो काला दौर आज सच में खत्म हो चुका है? आज न बिजली काटी जाती है! न अखबारों के पन्ने खाली छूटते हैं। लेकिन सच लिखने और दिखाने की कीमत आज भी उतनी ही बड़ी है। वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (World Press Freedom Index) में भारत की रैंकिंग लगातार गिर रही है। कॉरपोरेट का दबाव और सच बोलने पर मुकदमों का डर आज का नया ‘सेंसर’ बन चुका है। सत्ता कोई भी हो, सवाल पूछने वाली कलम हमेशा उसकी आंखों में खटकती है। सोचना आपको है, क्या हम सचमुच आज़ाद हैं, या सिर्फ पाबंदियों का तरीका बदल गया है?इसलिए घट रही है श्रम क्षेत्र में महिला… […]

Discover more from The Eagle Media

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading