उज्जैन-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो गायों की मौत के बाद ग्रामीणों ने बस में लगाई आग

रिपोर्टर साक्षी सोलंकी

पंथपिपलाई और रामवासा गांव के बीच इंदौर से उज्जैन की ओर जा रही एक यात्री बस की चपेट में आने से सड़क पार कर रही दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस टक्कर की घटना से जनाक्रोश व्याप्त

दरअसल घटना सोमवार रात उज्जैन के पंथ पिपलाई में बलराम जाट ढाबे के पास की है। जहां उज्जैन आ रही बस ने सड़क पर बैठी दो गायों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीण भड़क गए।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गायों की मौत से नाराज लोगों ने बस को घेर लिया। स्थिति बिगड़ती देख बस चालक मौके से बस छोड़कर भाग गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

बस मे ग्रामीणों ने लगी आग
आग पर काबू पा लिया गया लेकिन बस पूरी तरह जल गई

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इसलिए किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सका। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव अपने मातहत समेत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगैड और पोलिस टीम की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार बसों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मवेशियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की अपील की। साथ ही तेज गति से चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है इसी कम्पनी की बस से टक्कर

गौरतलब है कि तकरीबन पांच माह पूर्व इसी बस कंपनी की एक बस टक्कर ने एक परिवार को खत्म कर दिया था। टक्कर में पट्टी-पत्नी समेत उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। दरअसल उज्जैन रूट पर चलने वाली ये बसें विधायक गोलू शुक्ला के परिवार से जुड़ी बताई जा रही हैं। और इनमें से कई बसों पर “गोलू” नाम भी लिखा होता है।

bus accident
बस विधायक गोलू शुक्ला की होने की आशंका

दौसा बस हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण आग, 7 यात्रियों की मौत, 22 घायल। ऋषिकेश से इंदौर आ रही थी बस।

हमें फॉलो करें।

Categories:

Leave a Reply

  1. […] उज्जैन-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, द… […]

Discover more from The Eagle Media

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading