चलती बस में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा: सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

रिपोर्टर हर्षिता नहर

इंदौर में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जब रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स की एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह टायर फटना बताई जा रही है।

इंदौर बायपास पर चलती बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 26 यात्रियों की बची जान।
टायर फटने के बाद भड़की आग

हादसा शिप्रा थाना क्षेत्र में इंदौर बायपास पर हुआ। जब रीवा से इंडोर जा रही जय अम्बे ट्रेवल्स की एक बस में सुबह तकरीबन 11 बजे आग लग गई। पुलिस के मुताबिक आग लगने की मुख्य वजह टायर फटना है। टायर फटने के बाद उठी चिंगारी से आग भड़क गई। चालक ने बस को संभालने की कोशिश की। इसी दौरान फ्रिक्शन के कारण देखते ही देखते आग ने बस के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित

बस में करीब 26 यात्री सवार थे। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोका और यात्रियों को शीघ्र ही नीचे उतरने को कहा। यात्रियों ने भी बिना घबराए बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया इंदौर

घटना के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से इंदौर रवाना किया। बस में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।आग लगने का वास्तविक कारण तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस और परिवहन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

उज्जैन-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो गायों की मौत के बाद ग्रामीणों ने बस में लगाई आग

हमें फॉलो करें

Categories:

Leave a Reply

Discover more from The Eagle Media

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading