रिपोर्टर अनुष्ठ चौहान। द ईगल मीडिया
नगर निगम द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में बरती जा रही लापरवाहियों के हर दिन प्रत्यक्ष प्रमाण मिल रहे हैं। कभी भारी बारिश के बीच तो कभी टैंकर के असंतुलित होने के। निगम के आला अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक नगर निगम में काम करने की धौंस जमाने से पीछे नहीं हटते। फिर वो धौंस किसी की जान भी क्यों न ले ले।

ऐसा ही एक मामलावार्ड 72 के पार्श्वनाथ–अलंकार पैलेस रोड का सामने आया हैं। जहां नगर निगम के कर्मचारी पीले गाड़ी से एक श्वान को बेरहमी से कुचलते हुए आगे बढ़ गए।
विडिओ के वायरल होते ही जन आक्रोश की स्थति उत्पन्न
मामला शनिवार 4 जुलाई का है। जब शाम तकरीबन 4 बजे नगर निगम की गाड़ी कॉलोनी से निकली तो कुछ कुत्ते सड़क पर थे। जिनमें एक को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ गई। आखिर इस बेजुबान का कसूर क्या था? क्या वह इतना बड़ा खतरा था कि उसके ऊपर से ही गाड़ी निकाल दी गई? या फिर उनको नगर निगम की धौंस के आगे वो कुत्ता दिखा नहीं?
विडिओ देख कर जनता में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसे निर्दयी इंसान को छोड़ना नहीं चाहिए। कुछ लोगों ने टिप्पणी दी कि ऐसी ही निर्दयता वाहन चालक के साथ बरती जाना चाहिए। तभी उसके साथ- साथ समाज में भी यह संदेश पहुंचेगा। बेजूबान जानवरों का यह हाश्र नहीं किया जाना चाहिए। आसपास के रहवासियों का कहना था। यदि वाहन चालक पर कथों र कार्यवाई नहीं की गई तो लोगों की जान मे भी वो इसी तरह खतरा बनेगा।
इंदौर: स्कीम 136 में सड़कों पर भरा बारिश का पानी, लगा हुआ है कचरे का ढेर, निगम नहीं उठा रहा कोई कदम।





Leave a Reply