बुधवार शाम से देर रात तक शहर में हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और नालों में तेज बहाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र के अहीरखेड़ी काकड़ में बुधवार रात तेज बारिश के दौरान दो युवक पानी के तेज बहाव से नाले में बह गए। हादसे में एक युवक सुरक्षित बच गया । जबकि दूसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम अभियान चला रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दो बाइक सवार रपटा पार कर रहे थे। पुलिया पर पानी भरा था। जिसके चलते दोनों युवक पनि के तेज बहाव में बह गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस ने बताया की कल बुधवार रात दो युवक पनि मे बह गए थे। जिनकी पहचान महेश चौहान एवं मनीष चौहान हुई है। हालांकि मनीषचौहान को तैरना आता है। इसलिए वो तैरते हुए अपनी जान बच ली। एवं वे अभी सुरक्षित हैं। किन्तु महेश चौहान की खोज अभी भी जारी है।
SDERF की टीम द्वारा देर रात से सर्चिंग ऑपरेशन जारी है । किन्तु खबर मिलने तक महेश के संबंध में कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।
दरअसल यह नाला सिरपुर पर मिलता है। इसलिए SDERF की टीम सिरपुर तालाब की साइट सर्चिंग भी कर रही है। फिलहाल SDERF और आसपास के रहवासी भी टीम की मदद कर रहे हैं।





Leave a Reply