स्वस्थ जीवन शैली
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रतिस्पर्धा रूपी दौड़ बहुत है। इस दौड़ के बीच फिट रहना एक चुनौती बन गई है। गलत खान -पान और तनाव हमारी सेहत बिगाड़ रहे हैं। उसी बीच असमय सोना। अंधेरे में जागना और उजाले में सोना। इससे हमारी सेहत और बिगड़ रही है। लेकिन स्वस्थ रहना इतना भी मुश्किल नहीं है। जितना वास्तव में दिखता है। हम रोज़ाना की छोटी – छोटी कुछ आदतों को बदलकर भी स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते है ऐसे उपाय जिनको फॉलो करके हम स्वस्थ रह सकते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं यह आसान तरीके।
भरपूर पानी पीना
हमारे शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी है। दिन भर में कम से कम 4-5 लीटर पानी जरूर पिएं। पर्याप्त पानी पीने से शरीर में पनप रही गंदगी बाहर निकलती है। सुबह उठ कर 1-2 ग्लास पानी पिएं। इससे कब्ज( Constipation) की समस्या नहीं होती है। साथ ही इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे वजन कंट्रोल होता है।

30 मिनट व्यायाम या शारीरिक श्रम करें
लगातार कंप्यूटर व स्क्रीन के सामने बैठे रहने एवं physical activity न करने से मांसपेशियां कमजोर होती हैं। साथ ही बल्ड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। शरीर को फिट रखने के लिए इसे गति(motion) में लाना बहुत जरूरी है। इसलिए रोज़ सुबह उठकर कम से कम 30 मिनट तेज गति (brisk walking) से चलें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से दिल की बीमारियां दूर होती हैं। हड्डियां मजबूत होती हैं। एवं शरीर में दिन भर एनर्जी बनी रहती है। कोशिश करें कि लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

6-8 घंटे की नींद लें
जैसे मशीन को लगातार चलाने पर उसे कूल डाउन या रिस्टार्ट करने की जरूरत होती है। वैसे ही हमारे दिमाग व शरीर को पूरे दिन की भागदौड़ के बाद आराम की जरूरत होती है। अधूरी नींद से अगला दिन भी खराब होता है। अगले दिन चिड़चिड़ापन एवं मानसिक तनाव बढ़ता है। काम में फोकस नहीं कर पाते । जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर खुदको रिपेयर करता है। एवं नई कोशिकाएं बनाता है। अच्छी नींद के लिए सोने से 30 मिनट पहले फोन को दूर रख दें। कोशिश करें कि नींद रात की ही लें।

हेल्दी और संतुलित डाइट अपनाएं
हम जो खाते हैं हमारा शरीर वैसा ही बनता है। आजकल हम पैकेट में बंद फूड, मैदे , समोसे और पिज्जा जैसी चीजों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं। लेकिन हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि इन चीजों में भारी मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स (परिरक्षक) मिले होते हैं। ये न केवल हमारे शरीर में कैलोरी और अस्वस्थ फैट (unhealthy fat) को बढ़ाते हैं, बल्कि मोटापा और डायबिटीज (मधुमेह) जैसी गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण भी बनते हैं। एक स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार जरूरी है। आपके खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, जो कि की दाल व पनीर से मिल सकता है। विटामिन जो हरी सब्जियां व मौसमी फल खाने से मिलता है। और फाइबर होना चाहिए। घर का बना ताजा खाना खाएं। शाम को भूख लगते वक्त भुने हुए मखाने, बादाम या स्प्राउट्स भी खा सकते हैं। यह आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाएगा।

मानसिक शांति और स्ट्रेस मैनेजमेंट
जब भी हम स्वास्थ्य संबंधी बात करते हैं तो इसका मतलब शारीरिक स्वास्थ्य समझते हैं। किंतु मानसिक स्वास्थ्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता। एक बीमार या तनावग्रस्त दिमाग कभी भी स्वस्थ शरीर का निर्माण नहीं कर सकता। आज ऑफिस का काम, करियर की चिंता और पर्सनल लाइफ के कारण हर व्यक्ति किसी न किसी तनाव से गुजर रहा है। अत्यधिक तनाव लेना मतलब हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और दिल की बीमारियों को न्योता देना है। तनाव को दूर करने के लिए रोज सुबह 10 मिनिट मेडिटेशन(ध्यान) या प्राणायाम करें।अपनी हॉबी के लिए वक्त निकालें। जैसे किताब पढ़ना, पेड़ पौधों की देखभाल करना, संगीत सुनना इत्यादि। परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। सकारात्मक सोचिए। क्योंकि मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति ही एक खुशहाल जीवन जी सकता है।

निष्कर्ष
स्वस्थ रहना मुश्किल नहीं यह सिर्फ आपकी छोटी-छोटी आदतों का एक समूह है। जब आप अच्छा खाएंगे, अच्छी नींद लेंगे, एक्टिव रहेंगे, तो आपका तनाव अपने आप काम हो जाएगा। इन बदलावों को एक साथ लागू करने के बजाय धीरे-धीरे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। आज का एक छोटा सा कदम आपके आने वाले कल को निरोगी और खुशहाल बना सकता है।





Leave a Reply