छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी का सरेआम मुंडन कर दिया। वजह पढ़ कर आप भी चौंक जाएंगे।चरित्र शंका को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी का सरेआम मुंडन कर दिया।
चरित्रशंका को लेकर किया मुंडन
मिली जानकारी के अनुसार युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ था। जिसके बाद उसने सबसे पहले अपनी पत्नी के हाथ पैर बांधे। फिर उसकी पिटाई की। साथ ही मुंह में कालिख पोती। और अंततः उसका मुंडन कर दिया। साथ ही पूरा वीडियो बना कर वायरल भी कर दिया।
बच्चे ने भी मारा
साथ ही बच्चे ने अपने पिता के कहने पर अपनी माँ को कई थप्पड़ मारे। और उसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो बाद में अपने हाथों से उसको पेशाब पिलाई।
पूरा मामला
युवक जितेंद्र घसिया सूरजपुर जिले के रुणियाडीह का रहने वाला है। सन 2006 में उसने पीड़िता तारा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए। लेकिन आपसी मन-मुटाव के कारण दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे। तारा पण्डोपारा में रहती थी।वह लोगों के घरों में काम करके अपना एवं बच्चों का गुजारा कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक पति जितेंद्र उसको खोजते हुए पंडोपरा पहुंचा। और सबके सामने गाली गलौज शुरू कर दी। और चरित्र पर सवाल उठाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, पति जितेंद्र ने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए हैं। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले उसके जीजा और भांजे के साथ भाग गई थी। फिर साथ आकर रहने लगी। कुछ महीने पहले उसका पत्नी के साथ फिर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी बच्चों को पति के घर रूनियाडीह में ही छोड़कर पंडोपारा चली गई। वहां वो पंडोपारा के रमेश घसिया के साथ रह रही थी।
पुलिस ने किया अपराध दर्ज
वारदात के बाद पत्नी ने पटना थाना में पति के खिलाफ शिकायत की है। मामले की जानकारी सामने आते ही पटना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र घसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2), 296, 351 (2) और 85 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।





Leave a Reply