योग स्वस्थ मप्र का संकल्प: मुख्यमंत्री। आज 12वेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।
‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ (Yoga for Healthy ageing) के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। एवं योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया गया।
मुख्यमंत्री का आह्वान
मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यक्रम में कहा भारत ने दुनिया को योग के रूप में मानव कल्याण और स्वस्थ जीवन का अनमोल उपहार सौंपा है। मध्य प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे और ‘स्वस्थ वृद्धावस्था’ के लक्ष्य को प्राप्त करे, यही हमारा ध्येय है। योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं है। बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।” साथ ही योग को दैनिक जीवनी में जोड़ने का संदेश भी दिया गया।
इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी योगाभ्यास किया। एवं देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम, इंदौर, ग्वालियर, राजगढ़, देवास और उज्जैन सहित राज्य के विभिन्न शहरों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कमला पार्क में जनरल पोस्ट ऑफिस की विशिष्ट भागीदारी
‘योग से निरोग’ संदेश में राज्य के विभिन्न विभागों ने भी योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में, भोपाल जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया। वरिष्ठ पोस्टमास्टर बलबीर प्रसाद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जीपीओ के समस्त स्टाफ ने भोपाल के ऐतिहासिक कमला पार्क में एकत्रित होकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यालय के योग प्रशिक्षक एमके शर्मा द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।
वरिष्ठ पोस्टमास्टर ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक फिटनेस और मानसिक शांति प्रदान करता है। कमला पार्क में जीपीओ टीम की यह सक्रिय भागीदारी मुख्यमंत्री के ‘स्वस्थ मध्य प्रदेश’ के विजन को धरातल पर उतारती नजर आई।


पूरे प्रदेश में गूंजा योग का संकल्प
विश्व पटल पर चल रहा योग का महाअभियान सभी राज्य, शहर , गाँव, एवं जन- जन तक पहुंचा। इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और उज्जैन सहित प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन और आम जनता ने उत्साह के साथ योग सत्रों में भाग लिया। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।आज हम सभी ने यह स्पष्ट किया है कि मध्य प्रदेश अब योग और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।।






Leave a Reply