बुध वक्री 2026: 29 जून से बदलेगी ग्रहों की चाल, जानें जुलाई में सभी 12 राशियों का हाल

लेखक: रोहन यादव। हर्षिता नाहर। द ईगल मीडिया

बुध वक्री (Mercury Retrograde)
बुध वक्री (Mercury Retrograde)

ज्योतिष विद्या के अनुसार बुध (Mercury) ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, शिक्षा और संचार का कारक माना जाता है। 29 जून 2026 से बुध वक्री होने जा रहा है और यह स्थिति 23 जुलाई तक रहेगी। इस दौरान लोगों को अपने फैसलों, बातचीत और योजनाओं में ज्यादा सावधानी बरतना होगी। 29 जून से 23 जुलाई तक बुध वक्री रहेगा। इस समय पुराने कामों की समीक्षा और सोच-समझकर कदम उठाने होंगे। सभी 12 राशियों के लोगों के लिये जुलाई का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें लाभ के संकेत साफ देखे जा सकते हैं। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी है जरूरी। आइए जानते हैं धन, परिवार और करियर के हिसाब से कैसा रहेगा समय ।

इन सभी राशियों पर जुलाई में शनि वक्री अवस्था में रहेंगे और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। जिसका असर सभी राशि पर कुछ इस तरह दिखाई देगा।

मेष राशि (ARIES)

ज्योतिष विद्या के अनुसार मेष राशि वाले लोगों के लिए विदेशी कारोबार में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है। इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर उनके तीसरे और चौथे भाव में रहेगा। जिससे मेष राशि वालों के लिए जुलाई के महीने में कमजोर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस माह ने कारोबार की शुरूआत रिस्की  साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपका लाभ भाव दिखाई दे रहा है, सेहत का विशेष ध्यान रखें। खान पान का अत्याधिक ध्यान रखने की ज़रूरत है। मेष राशि वालों के लिए यह समय पुराने कामों को पूरा करने और अधूरे मामलों पर ध्यान देने का होगा। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फ़ैसला लेने से बचें। बातचीत में संयम रखना फायदेमंद हो सकता है। करियर से जुड़े पुराने अवसर फिर सामने आ सकते हैं।

शुभ रंग – लाल

शुभ अंक – 9

वृषभ राशि (TAURUS)

वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई के माह में सूर्य ग्रह का गोचर उनके दूसरे एवं तीसरे भाव में रहेगा । यह स्थिति placement के हिसाब से बहुत अनुकूल दिखाई दे रही है,  इसके बाद कुछ परिणाम ऊपर नीचे देखे जा सकते। इस माह धैर्य आपका प्रमुख साथी होना चाहिए और बड़े बुजुर्ग की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है। सेहत के अनुसार सब अच्छा रहेगा।  व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने का प्रयास करें । वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। खर्च और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार या रिश्तों से जुड़े पुराने मुद्दे बातचीत से सुलझ सकते हैं।

शुभ रंग – सफेद, गुलाबी

शुभ अंक – 6

मिथुन राशि (GEMINI)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए जुलाई माह में औसत से अधिक रहने की संभावना दिख रही है। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह महीना सही साबित हो सकता है, बस सही समय चुनाव की आवश्यकता होगी। सूर्य ग्रह आपके पहले और दूसरे भाव में रहने वाले हैं। वैसे तो ये नौकरी के लिए बहुत अनुकूल स्थिति नहीं दिखाई दे रही लेकिन मेहनत करने वालों के लिए शनि ग्रह अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं । कुल मिलाकर नौकरीपेशा करने वालों को सलाह है कि गुस्से में आकर निर्णय लेने से बचें। धन के बचत के लिए महीना शुभ दिखाई देता है। मिथुन राशि का स्वामी बुध माना जाता है।  इसलिए ज्योतिष में इस अवधि को खास माना जाता है। यह सोच-विचार, आत्ममंथन और पुराने फैसलों की समीक्षा का होगा। पढ़ाई, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए नए विचार आने की योग बनते हैं।

शुभ अंक – हरा

शुभ रंग – 5

कर्क राशि (CANCER)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए इस माह में सूर्य ग्रह का गोचर उनके द्वादश और प्रथम भाव में रहेगा । मंगल से संबंधित परिणामों में आपको अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। शनि की दृष्टि के प्रभाव के चलते बहुत जल्दबाजी करने से बचने की सलाह आपको दी जाती है, नौकरी से संबंधित मामलो में महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है । धन भाव पर राहु केतु मंगल का प्रभाव भी है। इसलिए बचत करना थोड़ा सा कठिन होगा। कर्क राशि वालों को भावनाओं और बातचीत में संतुलन रखना होगा। रिश्तों में छोटी बातों को लेकर गलतफहमी से बचना जरूरी है। काम से जुड़ी योजनाओं में दोबारा बदलाव करने की स्थिति बन सकती है।

शुभ रंग – सफेद, क्रीम

शुभ अंक – 2

सिंह राशि (LEO)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर उनके एकादश और द्वादश भाव में रहेगा। मंगल संबंधी परिणामों में आपको प्रगति देखने को मिल सकती है। शनि की दृष्टि के प्रभाव के चलते किसी भी कार्य में धैर्य बनाए रखने के बाद लाभ भाव के योग बन रहे हैं। नौकरी संबंधी मामलों में यह महीना अनुकूल परिणाम देगा। आर्थिक मामलों में हाथ समेट कर रखें, ज्यादा खर्च करने से बचें। सिंह राशि वालों के लिए यह समय अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने का माना जा रहा है। पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है। किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले तैयारी करने होगा।

शुभ रंग – सुनहरा, नारंगी

शुभ अंक – 1

कन्या राशि (VIRGO)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर उनके दश और एकादश भाव में रहेगा। शनि की दृष्टि के प्रभाव के चलते अधिक मेहनत करने के फल मिलने की संभावना दिखती है। नौकरी और व्यवसाय संबंधी मामलों में यह महीना अनुकूल रह सकता है। धन भाव पर राहु-केतु के प्रभाव के कारण अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योग को दिनचर्या में शामिल करने से लाभ होगा। कन्या राशि का संबंध भी बुध से माना जाता है। इस दौरान काम की व्यवस्था, पढ़ाई और करियर प्लानिंग पर ध्यान देने का समय होगा। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा न सोचें। इससे आपके बनते काम  भी बिगड़ सकते हैं।

शुभ रंग – हरा

शुभ अंक – 5

तुला राशि (LIBRA)

तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर उनके नवम और दशम भाव में रहेगा। शनि की दृष्टि के कारण निर्णय सोच-समझकर लेने की ज़रूरत।  नौकरी और करियर संबंधी मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। धन भाव पर ग्रहों के प्रभाव के कारण आय में सुधार होगा। नया कारोबार शुरू करते समय सावधानी बरतें। तुला राशि वालों को रिश्तों और साझेदारी में पारदर्शिता लानी होगी। बातचीत से ही रिश्ते सुलझाएं।  पुराने विवाद या अधूरे काम दोबारा सामने आ सकते हैं। धैर्य के साथ फैसले लेने होंगे।

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद

शुभ अंक – 6

वृश्चिक राशि (SCORPIO)

वश्चिक राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर उनके अष्टम और नवम भाव में रहेगा। मंगल संबंधी परिणामों में साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय संबंधी मामलों में मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने के योग हैं। धन भाव पर राहु-केतु का असर रहने से आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए काम और निजी जीवन में संतुलन बनाने का समय रहेगा। किसी भी जानकारी पर तुरंत भरोसा करने की बजाय जांच करना उचित होगा।

शुभ रंग – लाल, मैरून

शुभ अंक – 9

धनु राशि (SAGITTARIUS)

धनु राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर उनके सप्तम और अष्टम भाव में रहेगा। शनि की दृष्टि की वजह से साझेदारी और परिवार के मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी संबंधी मामलों में यह महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। धन भाव पर ग्रहों के प्रभाव के कारण आय के नए रास्ते बन सकते हैं। खर्चों पर हाथ सिकोड़ना होगा। धनु राशि वालों को यात्रा, शिक्षा और नई योजनाओं में सावधानी रखनी होगी। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें।

शुभ रंग – पीला

शुभ अंक – 3

मकर राशि (CAPRICORN)

मकर राशि वाले जातकों के लिए नौकरी में लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। लगातार काम में लगे रहने से पदोन्नति के आसार बनेंगे। गुस्से और जल्दबाज़ी में आकर निर्णय लेने से बचें। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। मकर राशि वालों के लिए करियर और जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों पर दोबारा विचार करने का समय होगा। पुराने प्रोजेक्ट या काम फिर से सक्रिय हो सकते हैं।

शुभ रंग – गहरा नीला

शुभ अंक – 8

कुंभ राशि (AQUARIUS)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह महीना उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। नए आय के रास्ते खुलेंगे । परिजनों से खटास के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। फ़िज़ूल खर्च से बचें। कुंभ राशि वालों के लिए नई सोच और बदलाव के योग बनेंगे। नए फैसलों से पहले पूरी जानकारी लेने और योजनाओं को व्यवस्थित करें।

शुभ रंग – आसमानी नीला

शुभ अंक – 7

मीन राशि (PISCES)

मीन राशि के लोगों के लिए जुलाई रुके हुए कार्य को परिणाम तक पहुंचा सकता हैं।  सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। कारोबार में नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा नुकसान दे सकता है। मीन राशि वालों को भावनात्मक और आर्थिक मामलों में संतुलन रखना होगा। पुराने रिश्तों या अधूरे कामों पर ध्यान जा सकता है।

शुभ रंग – पीला

शुभ अंक – 3

बुध वक्री और शनि का नक्षत्र परिवर्तन: जुलाई 2026 का राशिफल।
बुध वक्री और शनि का नक्षत्र परिवर्तन: जुलाई 2026 का राशिफल।

बुध वक्री को ज्योतिष में रुककर सोचने और पुराने मामलों की समीक्षा करने का समय माना जाता है। यह ग्रहों से जुड़ी एक आस्था है।

स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं यह आसान तरीके

द ईगल मीडिया: अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

Categories:

Leave a Reply

  1. […] बुध वक्री 2026: 29 जून से बदलेगी ग्रहों की च… […]

Discover more from The Eagle Media

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading