इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा चौथी मंज़िल से गिर गई। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा गुरुवार की रात फ़ोन पे बात कर रही थी। बात करते हुए भंवरकुआं के एक निजी हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गई। शीघ्र ही उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से अवंतिका को एम वाय अस्पताल रेफर किया गय। शुक्रवार को उसने अंतिम सांस ली। छात्रा के गिरने का वीडियो भी कैमरा में कैद हुआ है।
छात्रा के पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य ने मुताबिक अवंतिका तीन बार नीट एग्ज़ाम दे चुकी थी। पिछली बार रिजल्ट नहीं आने से वो डिप्रेशन में थी। उसने सुसाइड किया है।’ उन्होंने यह बात पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी से बातचीत में कही। डॉ. बंशीलाल खरगोन के भिकनगांव में मेडिकल ऑफिसर हैं।
अवंतिका इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी। वो नीट की तैयारी कर रही थी। उसकी बड़ी बहन डाक्टर एवं पिता डा. बंशीलाल डाक्टर हैं।

अवंतिका की मौत मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसा या आत्महत्या जैसी किसी भी पहलू पर कुछ नहीं कह सकती।





Leave a Reply