ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी से निकलीं अनोखी मन्नतें, 1 लाख सैलरी होने तक ‘सुंदर लड़की’ को न देखने का लिया संकल्प

रिपोर्टर गुंजन चौंकिकर। द ईगल मीडिया

श्रद्धालु/ प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर ग्वालियर
प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर ग्वालियर
दान पेटी से मिले 5.52 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण। नौकरी, शादी और परीक्षा में सफलता की दुआ मांगते दिखे श्रद्धालु।

प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां गुरुवार को खोली गईं। पेटियाँ खोले जाने पर इस बार कई अजीबो-गरीब मन्नतों वाली पर्चियां सामने आईं। उन पर्चियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ मिली इन अर्जियों में श्रद्धालुओं ने अपनी इच्छाएं, परेशानियां और जीवन से जुड़े संकल्प भगवान के सामने रखे। कुछ पर्चियां सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई हैं।

श्रद्धालु ने लिया सुंदर लड़की को न देखने का संकल्प
श्रद्धालु ने लिया सुंदर लड़की को न देखने का संकल्प
किसी भी सुंदर लड़की को न देखने का संकल्प

सबसे ज्यादा चर्चा एक युवक की लिखी मन्नत की हो रही है। उसने लिखा कि जब तक उसकी मासिक आय 1 लाख रुपये नहीं हो जाती। तब तक वह सड़क पर किसी भी सुंदर लडकी की तरफ नहीं देखेगा। वहीं एक अन्य श्रद्धालु ने भगवान को साक्षी मानकर खुद से बातें करने और दिन में बेवजह सपने देखने की आदत छोड़ने का संकल्प लिया। इसके अलावा कई लोगों ने अच्छी नौकरी, शादी, कारोबार में तरक्की, परिवार की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और परीक्षा में सफलता की प्रार्थना भी अपनी अर्जियों में लिखी।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, हर महीने दान पेटी से इस तरह की भावुक और अनोखी पर्चियां निकलती हैं, जो श्रद्धालु और उनकी भगवान पर आस्था अटूट विश्वास को दर्शाती हैं। इस बार भी कई अर्जियां अपनी अलग सोच और अनोखे अंदाज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

श्रद्धालु की भगवान अचलनाथ से विनती
श्रद्धालु की भगवान अचलनाथ से विनती

दान पेटी की गिनती रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों और डाक विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से की गई। गिनती पूरी होने के बाद मंदिर को 5 लाख 52 हजार रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण प्राप्त हुए। मंदिर समिति का कहना है कि इस राशि का उपयोग मंदिर के रखरखाव, धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

Ujjain Mahakal Bhasma Aarti Video: बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती का अद्भुत वीडियो, घर बैठे करें साक्षात दर्शन

हमें फॉलो करें।

Categories: ,

Leave a Reply

Discover more from The Eagle Media

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading